संतुष्टि सेवा फाउंडेशन द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नोएडा। संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सेक्टर-45 स्थित “Wok Dish Way रेस्टोरेंट” में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रेस्टोरेंट के प्रोपाइटर एवं फाउंडेशन के सचिव श्री हर्षल पोरवाल,चित्रांश पोरवाल जी द्वारा आदरणीय श्री संजय बाली (सांसद प्रतिनिधि) जी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के उपलक्ष में किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर अम्रपाली सफायर, सेक्टर-45 मार्केट के समस्त व्यापारी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्री बाली जी को आत्मीय मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उपस्थित व्यापारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में क्षेत्र के व्यापारिक एवं सामाजिक कार्यों को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ एक विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इस संवाद में महिलाओं ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लाए गए महत्वपूर्ण बिल के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए तथा विपक्ष द्वारा इसके समर्थन न करने पर अपना विरोध भी प्रकट किया। साथ ही उन्होंने संकल्प लिया कि वे सदैव जनहितकारी पहलों के समर्थन में अग्रणी भूमिका निभाती रहेंगी।
इस अवसर पर संतुष्टि सेवा फाउंडेशन एवं मार्केट एसोसिएशन द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी तथा माननीय विधायक श्री पंकज सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही श्री संजय बाली जी के सफल, प्रभावी एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री नवीन पोरवाल, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, संस्था के संरक्षक सुधीर चंद्र पोरवाल, सुरेंद्र गर्ग, भाई विपिन गुप्ता, रवि पोरवाल, मनोज पोरवाल, जयप्रकाश सिंह देव शर्मा,
विनायक पोरवाल, तरुण कृष्ण अग्रवाल, नीतीश कुमार गुप्ता, तन्मय पोरवाल, नरोत्तम शर्मा श्वेता पोरवाल, ज्योति पोरवाल,गीता पाल,नेहा पोरवाल,कुसुम चौधरी, वर्षा पोरवाल,आराध्या सिंह, निशा पोरवाल वंशिका आरोही पोरवाल, चैतन्या, जयंती कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे !

