राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के ग्राम जुगीलोंग में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की।
उपायुक्त सरायकेला-खरसावां एवं अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 6 अवैध महुआ शराब बनाने वाले अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया। नीरज कुमार के अगुवाई में छापेमारी के दौरान करीब 1500 किलो जावा महुआ और 80 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।
उत्पाद टीम ने मौके पर ही सभी अवैध सामग्री को जब्त कर लिया और संबंधित अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

