Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा
    Breaking News Headlines

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कीव. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. इस बैठक के बाद जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी दूतों के साथ हुई बातचीत बहुत महत्वपूर्ण और सार्थक रही.

    पत्रकारों से बातचीत में जेलेंस्की ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी वार्ताओं को फिर से शुरू करने, यूक्रेन की सुरक्षा और आर्थिक गारंटी तथा सर्दियों के लिए सहायता पैकेज पर चर्चा हुई. जेलेंस्की ने कहा, हम खास तौर पर हवाई सुरक्षा (एयर डिफेंस) और ऊर्जा क्षेत्र में मदद की उम्मीद कर रहे हैं. साथ ही हम अमेरिकी एलएनजी की अच्छी मात्रा और उसके इस्तेमाल की संभावनाओं पर भी भरोसा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बातचीत के तीसरे दौर में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सहित कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. जेलेंस्की के अनुसार, सभी पक्ष आगे भी बातचीत जारी रखने के लिए फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं.

    रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच त्रिपक्षीय वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिशें जारी हैं, ताकि संघर्ष को समाप्त करने का रास्ता निकाला जा सके. वहीं अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ ने पत्रकारों से कहा कि दोनों अमेरिकी शांति दूतों ने मॉस्को में हुई बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति की है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही त्रिपक्षीय वार्ता की घोषणा की जा सकती है. विटकोफ और कुशनर रविवार को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अपनी पहली यूक्रेन यात्रा पर कीव पहुंचे.

    इससे पहले यूक्रेन, अमेरिका और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के बीच अबू धाबी में 23-24 जनवरी और 4-5 फरवरी को दो दौर की वार्ता हुई थी. इसके बाद 17-18 फरवरी को जिनेवा में एक और दौर की बातचीत हुई थी. इन बैठकों का उद्देश्य रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने का रास्ता तलाशना था. हालांकि बाद में यह त्रिपक्षीय वार्ता रुक गई और तब से स्थगित पड़ी थी. इससे पहले क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में अमेरिकी दूतों के साथ बेहद खुली, रचनात्मक और गंभीर बातचीत की.

    उशाकोव के अनुसार, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एक औपचारिक कार्य बैठक में हुई और बाद में रात्रिभोज के दौरान अनौपचारिक बातचीत भी जारी रही. पुतिन ने दोहराया कि रूस यूक्रेन से जुड़े मुद्दों का राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम जारी रखने को तैयार है. उशाकोव ने बताया कि रूसी पक्ष ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान बन रही स्थिति का विस्तृत और स्पष्ट आकलन अमेरिकी प्रतिनिधियों के सामने रखा.

    उन्होंने कहा, खासतौर पर युद्ध क्षेत्र में रूसी सेना की प्रगति का जिक्र किया गया. यह भरोसा भी जताया गया कि तय किए गए उद्देश्यों को हासिल किया जाएगा. साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करना जरूरी है. उशाकोव ने बताया कि बातचीत केवल यूक्रेन संकट के समाधान तक सीमित नहीं रही. इसमें आर्थिक मुद्दों और रूस-अमेरिका के बीच बड़े पैमाने पर संभावित आपसी लाभ वाली परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. उनके मुताबिक, कुल मिलाकर यह बातचीत सही समय पर हुई और दोनों देशों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    Related Posts

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    September 8, 2026

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    September 8, 2026

    चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, चंद घंटे में रांची पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, चंद घंटे में रांची पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    तांबे की कीमतों ने तोड़ा ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड, जानें भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर

    झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, रात में महिला के घर में घुसना, कपड़े उठाना दुष्कर्म की कोशिश नहीं

    सुको ने कहा- डॉक्टरों से मारपीट करने वाले नेताओं को फौरन लें हिरासत में, दोषियों को खुला न छोड़ें

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.