Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में बढ़ी हुई बिजली दर और बिजली संकट के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेबीवीएनएल के कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन, बढ़ी बिजली दर वापस लेने की मांग की
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में बढ़ी हुई बिजली दर और बिजली संकट के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेबीवीएनएल के कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन, बढ़ी बिजली दर वापस लेने की मांग की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 17, 2026Updated:April 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में बढ़ी हुई बिजली दर और बिजली संकट के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेबीवीएनएल के कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन, बढ़ी बिजली दर वापस लेने की मांग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। राज्य में बढ़ी हुई बिजली दर, स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित अनियमित बिलिंग और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन किया। इसी क्रम में, भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में कदमा, रामनगर उलियान स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के महाप्रबंधक कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और व्याप्त भ्रष्टाचार व बदहाल विद्युत व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। इसके पश्चात, विद्युत महाप्रबंधक के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बढ़ी हुई बिजली दर को तत्काल वापस लेने सहित कई मांगें रखी गईं।

    ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। 1 अप्रैल से लागू नई बिजली दरों को आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा महज छलावा साबित हुआ है। भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में 50 पैसे तथा शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 55 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी को अन्यायपूर्ण बताया। भाजपा ने ज्ञापन के माध्यम से बढ़ी हुई बिजली दर को अविलंब वापस लेने, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जले हुए ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने और स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही मनमानी वसूली बंद करने की मांग की है।

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली का सपना दिखाकर अब महंगी बिजली थोपना खुला धोखा है। आज बिजली विभाग का कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली की जा रही है। कई उपभोक्ताओं को एकमुश्त भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं और भुगतान नहीं करने पर बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। इस तरह तो सरकार जनता की जेब काटने में लगी है। कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदला जा रहा है एवं मरम्मत के नाम पर बार-बार बिजली कटौती से जनता परेशान है। अगर यह जनविरोधी फैसला वापस नहीं लिया गया तो भाजपा सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी।

    प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव ने कहा कि बिजली की कुव्यवस्था और अनियमित बिलिंग से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बिजली की आंख-मिचौली, फर्जी बिलिंग और स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट, यह सब सरकार की विफलता को दर्शाता है। कहा कि बिना बिजली की गुणवत्ता बढ़ाये और सुविधा दिए बिना बिजली दरों में वृद्धि पूरी तरह से उपभोक्ताओं के साथ धोखा है।

    वहीं, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने कहा कि बढ़ी हुई बिजली दर से व्यवसाय और उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनविरोधी, गरीब-विरोधी, किसान, दलित, आदिवासी और पिछड़ा विरोधी निर्णय ले रही है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद, 450 में गैस सिलिंडर, युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता जैसे वादों को पूरी तरह विफल बताते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

    आक्रोश प्रदर्शन में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव व जटाशंकर पांडेय, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, धर्मेंद्र प्रसाद,

    मंजीत सिंह, सागर राय, शैलेश गुप्ता, हरिकिशोर तिवारी, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, मंडल अध्यक्ष भीम सिंह, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, रविन्द्र सिसोदिया, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, अमित मिश्रा, मीरा सिंह, जय शर्मा, लीना चौधरी, उपेंद्र गिरी, अनिमेष सिन्हा, एस कार्तिक, राज सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    जमशेदपुर में बढ़ी हुई बिजली दर और बिजली संकट के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा जेबीवीएनएल के कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन बढ़ी बिजली दर वापस लेने की मांग की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम घोषित, इआरसी में सुनील प्रसाद हुए विजयी , विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत 

    Related Posts

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    April 17, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    April 17, 2026

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

    जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के आवंटन में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम घोषित, इआरसी में सुनील प्रसाद हुए विजयी , विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत 

    जमशेदपुर में बढ़ी हुई बिजली दर और बिजली संकट के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेबीवीएनएल के कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन, बढ़ी बिजली दर वापस लेने की मांग की

    केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में

    सीआईआई की जमशेदपुर में वर्कशॉप, उद्योगों से डीकार्बोनाइज़ेशन और जलवायु कार्रवाई तेज़ करने का आग्रह

    महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.