Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारी शक्ति वंदन अधिनियम: सीएम सम्राट चौधरी का समर्थन | राष्ट्र संवाद
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: सीएम सम्राट चौधरी का समर्थन | राष्ट्र संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने के केंद्र के फैसले को पूरे बिहार का समर्थन : सम्राट चौधरी

    पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले को पूरे राज्य का समर्थन हासिल है।

    केंद्र सरकार ने इस अधिनियम को लागू करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को लोकसभा में ‘संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘केंद्र-शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किए।

    चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने जा रही है। इस निर्णय के समर्थन में पूरा राज्य है।”

    मुख्यमंत्री पटना के कदमकुआं स्थित महिला चरखा समिति परिसर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास के बाहर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

    उन्होंने जयप्रकाश नारायण और उनकी पत्नी स्वर्गीय प्रभावती देवी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने जयप्रकाश अध्ययन एवं शोध केंद्र, प्रभावती स्मृति कक्ष, शयनकक्ष तथा ‘संपूर्ण क्रांति’ सभागार सहित परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।

    उन्होंने फोटो गैलरी का भी अवलोकन किया, जहां जयप्रकाश नारायण के प्रारंभिक जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा 1974 के जेपी आंदोलन से संबंधित तस्वीरें प्रदर्शित हैं।

    चौधरी ने जयप्रकाश नारायण की पत्नी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी देखी, जिन्होंने महिला चरखा समिति की स्थापना की थी। उन्होंने महिला चरखा समिति से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की और आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    इस मौके पर भाजपा विधायक दिलीप जायसवाल, पटना के जिलाधिकारी थियागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऊर्जा मित्रों की मांग तेज: स्थायी नौकरी, वेतन भुगतान और सुविधाओं को लेकर पोस्टकार्ड अभियान
    Next Article महिला आरक्षण पर शशि थरूर का वार: यह ‘राजनीतिक नोटबंदी’ | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.