Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में बंद घर को बनाया निशाना, 20 लाख के जेवरात चोरी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में बंद घर को बनाया निशाना, 20 लाख के जेवरात चोरी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में बंद घर को बनाया निशाना, 20 लाख के जेवरात चोरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह ग्वाला बस्ती गायत्री नगर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने और सोने- चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है. बताया जाता है कि चोरो ने अवधेश सिंह के घर में धावा बोला और घर के सभी कमरों के ताले काटकर उसमें रखे आलमारी से करीब 15 से 20 लाख के सोने- चांदी के आभूषण ले उड़े. बताया जाता है कि अवधेश सिंह का परिवार पिछले 50 वर्षो से यहां रह रहा है. हाल के दिनों में उन्होंने नया मकान नामदा बस्ती में बनाया है. पिछले एक हफ्ते से परिवार नामदा बस्ती में रह रहा था मगर सामान यहीं था

    घर पर एक भाई रह रहा था वह भी तीन दिन से एक शादी समारोह में हिस्सा लेने ससुराल गया था. इसी बीच चोरों ने अपना काम कर दिया. गुरुवार सुबह गाड़ी निकालने जब अवधेश सिंह का ड्राइवर आया तो उसने घर का ताला खुल पाया. अंदर प्रवेश करने पर किसी को नहीं देख उन्हें फोन किया जब वह यहां पहुंचे तो देखा कि सारे घरों के ताले टूटे हुए हैं और अलमारी में रखें जेवरात गायब हैं. पीड़ित परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बता दे कि हाल के दिनों में शहर और आसपास के इलाकों में चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. इस घटना को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा सकता है.

    20 लाख के जेवरात चोरी जमशेदपुर में बंद घर को बनाया निशाना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में एक बार फिर संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मचा
    Next Article गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.