Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किताडीह में 6.5 लाख की लागत से हाई मास्ट लाइट का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन, क्षेत्र में फैली रोशनी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    किताडीह में 6.5 लाख की लागत से हाई मास्ट लाइट का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन, क्षेत्र में फैली रोशनी

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के किताडीह पंचायत स्थित यादव क्लब भवन में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया। यह लाइट विधायक निधि से लगाई गई है, जिसका उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में खुशी का माहौल देखा गया।

     

    विकास कार्यों को गति देने का संकल्प

     

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे जनहित के कार्य लगातार किए जाते रहेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

     

    आसपास के क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ

    इस हाई मास्ट लाइट के लगने से न केवल यादव क्लब भवन बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे रात्रि में आवागमन और सामाजिक गतिविधियों में काफी सुविधा होगी। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

     

    जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही उपस्थिति

     

    कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उमेश यादव, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे जनहित का कार्य बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचमरा लिंडा से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, जनहित मुद्दों पर चर्चा
    Next Article दहेज हत्या मामले में सोनू कुशवाहा बरी, सबूतों के अभाव में कोर्ट का फैसला

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.