राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष राज बगची की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक का संचालन जिला महासचिव प्रकाश कुमार राजू ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया। बैठक में प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों द्वारा बीएलए (BLA) की नियुक्ति की समीक्षा की गई तथा जहां नियुक्ति शेष है, वहां प्रभारी नियुक्त करने पर सहमति बनी। साथ ही बीएलए के प्रशिक्षण की तिथि अगली बैठक में तय करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए प्रखंड व नगर स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने, जिला कांग्रेस कमेटी का बैंक खाता खुलवाने तथा सरायकेला जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यालय के लिए जमीन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा जिला व प्रखंड पदाधिकारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने और प्रखंड मुख्यालयों में संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विभिन्न प्रकोष्ठों में रिक्त जिलाध्यक्ष पदों पर शीघ्र नियुक्ति कराने पर भी सहमति बनी। बैठक के दौरान गम्हरिया निवासी सौरव कुमार ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका जिला प्रवेक्षक रामाश्रय प्रसाद ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर एल.बी. सिंह, जिपा लाल मुंडा, जगदीश नारायण चौबे, सू कुमार गोराई, खिरोद सरदार, संगीता प्रधान, पी.के. मिश्रा, मनमन सिंह, तसलीमा मलिक, कमल नमन, रिजवान खान, मुकेश चौधरी, संतोष सिंह, शानूर रहमान, वैद्य संजय कुमार, जिला प्रवक्ता राजाराम पारिया, ब्रजेश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

