चास थाना प्रभारी पर गिरी गाज: वायरल ऑडियो के बाद SP का एक्शन, सुषमा कुमारी हटाई गईं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बोकारो जिले में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें आम जनता के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक (SP) ने त्वरित जांच कराई।
जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद SP ने सख्त कार्रवाई करते हुए चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी को उनके पद से हटा दिया। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि आम जनता के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, वायरल ऑडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। SP ने कहा कि पुलिसकर्मियों का आचरण मर्यादित और जिम्मेदार होना चाहिए, और इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा

