भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के संदेश को किया याद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू द्वारा अपने आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर एक सशक्त एवं लोकतांत्रिक भारत की नींव रखी। उन्होंने अपने पूरे जीवन को शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के विचार और आदर्श हमें एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर प्रदीप लाल, सर्वेश कुमार, सतीश शर्मा, अशोक सिंह, हरिदास, संजय रजक, रमेश कुशवाहा, सोनू कुशवाह, कुंवरलाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

