झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा के अध्यक्ष सत्यम सिंह के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग के बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यम सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का संपूर्ण जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर समाज में व्याप्त भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष किया और देश को एक मजबूत संविधान प्रदान किया। उनका विश्वास था कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन के साथ-साथ समाज का भविष्य भी बदल सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में, जब महंगाई लगातार बढ़ रही है, तब भी अभिभावकों का यह दायित्व है कि वे अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं। यही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनाकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।
सत्यम सिंह ने कहा कि जब समाज का हर वर्ग शिक्षित होगा, तभी समानता, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित बाबा साहेब का सपना साकार होगा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उपस्थित सभी लोगों के बीच हर्ष और प्रेरणा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में पारस मुखी, शुभम मुखी, रोशन मुखी, महेश मुखी, नितिन मुखी, देवराज मुखी एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए l

