Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आशा भोंसले जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया गहरा शोक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आशा भोंसले जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया गहरा शोक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 12, 2026Updated:April 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आशा भोंसले जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया गहरा शोक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर 12 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी भरत सिंह ने सुरों की मलिका और विश्व प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा जी का निधन केवल संगीत जगत के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र और विश्व भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि आशा जी की आवाज़ में वह जादू था जिसने सात दशकों से अधिक समय तक भारतीय सिनेमा और संगीत को एक नई ऊंचाई दी और उनकी बहुमुखी प्रतिभा का कोई सानी नहीं है।

    भरत सिंह ने आगे कहा कि भारतीय संगीत के इतिहास में आशा भोंसले जी का योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने शास्त्रीय संगीत से लेकर आधुनिक पॉप और गज़लों तक जिस सहजता से अपनी पहचान बनाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके जाने से सुरों की दुनिया में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे कभी भरा नहीं जा सकेगा, लेकिन उनके गाए हुए गीत और उनकी मधुर आवाज़ हमेशा हमारे बीच जीवित रहेगी।

    इस दुखद घड़ी में भरत सिंह ने शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

    आशा भोंसले जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया गहरा शोक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत सघन निरीक्षण अभियान
    Next Article मानगो मेयर चुनाव 2026 पर बड़ा विवाद, मामला पहुंचा अदालत

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.