Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को मिली अत्याधुनिक CBC मशीन, अब स्थानीय स्तर पर ही होगी रक्त जांच — सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया उद्घाटन।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को मिली अत्याधुनिक CBC मशीन, अब स्थानीय स्तर पर ही होगी रक्त जांच — सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया उद्घाटन।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को मिली अत्याधुनिक CBC मशीन, अब स्थानीय स्तर पर ही होगी रक्त जांच — सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया उद्घाटन।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। अस्पताल को अत्याधुनिक सीबीसी (Complete Blood Count) मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिससे अब क्षेत्र के मरीजों को रक्त जांच के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

    सांसद श्री बिद्युत बरण महतो के सक्रिय पहल के परिणामस्वरूप हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद के तहत इस अत्याधुनिक मशीन की सौगात दी है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिली है।

    इस मशीन का विधिवत उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

    मौके पर सांसद श्री महतो ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं गांव और कस्बों तक सुलभ हों। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक सीबीसी मशीन के शुरू होने से अब मरीजों को छोटी-छोटी जांच के लिए जमशेदपुर या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा।

    उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में इस तरह की पहल आम लोगों के जीवन को सरल बनाती है और यह सुनिश्चित करती है कि जरूरतमंदों को समय पर सटीक जांच और उपचार मिल सके।

    अनुमंडल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर एन सोरेन ने कहा इस मशीन के माध्यम से हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, सफेद एवं लाल रक्त कोशिकाओं सहित विभिन्न रक्त जांचों का त्वरित एवं सटीक परिणाम उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे चिकित्सकों को रोग की सही पहचान करने में सहायता मिलेगी और उपचार प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी।

    स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड एवं सांसद श्री बिद्युत बरण महतो के प्रति आभार जताया और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

    गौरतलब है कि अब तक घाटशिला एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को साधारण रक्त जांच के लिए भी दूर-दराज के शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन्हें समय, पैसा और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इस अत्याधुनिक मशीन के उपलब्ध हो जाने से स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

    अब स्थानीय स्तर पर ही होगी रक्त जांच — सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया उद्घाटन। घाटशिला अनुमंडल अस्पताल को मिली अत्याधुनिक CBC मशीन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिश्तों में चालाकी: विदा करने के लिए हालात का सहारा | राष्ट्र संवाद
    Next Article चाय दुकान में झुलसी युवती से टीएमएच अस्पताल में विधायक पूर्णिमा साहू ने की मुलाकात प्रशासन से सभी दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की

    Related Posts

    ईटागढ़ जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

    June 19, 2026

    मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ड्रोन निगरानी, सघन जांच और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश

    June 19, 2026

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ईटागढ़ जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

    मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ड्रोन निगरानी, सघन जांच और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.