राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय गम्हरिया के सभागार में प्रखंड स्तरीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जो आगामी 23 अप्रैल तक चलेगा। इस अवधि में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को संतुलित आहार, कुपोषण से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने अपने हाथों से छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने सभी लाभुकों से इस कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करने की अपील किया। इस मौके पर एलएस पुतुल सिंह, अर्चना कुमारी, माया रानी महतो समेत सभी कर्मी और आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थे।

