Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में घुसपैठ: पीएम मोदी का टीएमसी पर प्रहार | राष्ट्र संवाद
    Headlines खबरें राज्य से पश्चिम बंगाल राजनीति राष्ट्रीय

    बंगाल में घुसपैठ: पीएम मोदी का टीएमसी पर प्रहार | राष्ट्र संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2026Updated:April 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बंगाल में घुसपैठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मोदी ने सूरी रैली में ‘बंगाल में घुसपैठ’ और बोगतुई नरसंहार को लेकर टीएमसी के ‘महाजंगल राज’ पर तीखा हमला बोला है। पूरी रिपोर्ट ‘राष्ट्र संवाद’ पर पढ़ें।

    सूरी, नौ अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर अराजकता फैलाने और 2022 के बोगतुई नरसंहार का जिक्र करते हुए ‘महाजंगल राज’ फैलाने का आरोप लगाया, जिसमें बीरभूम जिले में लगभग 10 महिलाओं और बच्चों को जिंदा जला दिया गया था।

    प्रधानमंत्री मोदी जिला मुख्यालय सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के घुसपैठ के मुद्दे को और धार देते हुए उन्होंने पिछले सप्ताह मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव का हवाला देकर ममता बनर्जी प्रशासन की आलोचना की और देश को “अवैध घुसपैठियों” से मुक्त कराने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया।

    मोदी ने घोषणा की, “मैं आज आपके समक्ष यह वादा करने के लिए खड़ा हूं: इन चुनावों के बाद सत्ता परिवर्तन होते ही, मैं इस राज्य में घुसपैठ के सूत्रधारों के खिलाफ विशेष जांच शुरू करूंगा और उन्हें सलाखों के पीछे डालूंगा।”

    उन्होंने कहा, “तृणमूल कांग्रेस का नारा ‘मां-माटी-मानुष’ खोखला बयान बनकर रह गया है। जहां एक ओर ‘मां’ रो रही है और ‘मानुष’ टीएमसी शासन के गुंडों के डर से कांप रहा है, वहीं दूसरी ओर मौजूदा सरकार के तहत घुसपैठियों द्वारा भूमि अतिक्रमण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।”

    प्रधानमंत्री के भाषण स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित रामपुरहाट में हुए बोगतुई हत्याकांड का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि यह घटना “टीएमसी के महाजंगल राज” का प्रमाण है, जो सिंडिकेट, माफिया और भ्रष्ट नेताओं के अपवित्र गठजोड़ पर फलता-फूलता है।

    मोदी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में कुटीर उद्योग का पतन हो रहा है, जबकि टीएमसी ने कच्चे बम बनाने को एक कुटीर उद्योग में बदल दिया है।”

    उन्होंने कहा कि टीएमसी शासन के दौरान घुसपैठियों द्वारा भूमि हड़पने का सिलसिला खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। घुसपैठिए कम वेतन पर काम लेकर स्थानीय लोगों की नौकरियां छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बंगाल में सत्ता में आने के बाद इन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा और इनके सहयोगियों को जेल भेजा जाएगा।

    उन्होंने कहा, “ मालदा घेराव के दौरान जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश ने देखा है, जहां न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया था। उन्होंने इस राज्य में आतंक का राज कायम कर दिया है, और इस समय लोगों को भय और धमकियों के उस माहौल से मुक्त करना सबसे जरूरी है।”

    प्रधानमंत्री ने बीरभूम को कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हस्तियों की पवित्र भूमि बताया, जो प्रेरणा का निरंतर स्रोत रही है।

    उन्होंने उल्लेख किया कि यह क्षेत्र कई आदिवासी समुदायों का घर है और इस क्षेत्र ने पड़ोसी झारखंड में अंग्रेजों के खिलाफ 19वीं शताब्दी के संथाल विद्रोह का प्रभाव महसूस किया था।

    उन्होंने कहा, “बाउल गीतों की यह भूमि अब बदलाव की धुन गुनगुना रही है।”

    मोदी ने टीएमसी पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को भी नहीं बख्शा, जो आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती हैं।

    टीएमसी पर मनरेगा कोष की चोरी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से भाजपा को चुनने का आग्रह किया।

    उन्होंने आरोप लगाया, “माननीय राष्ट्रपति उत्तर बंगाल में आदिवासी समुदायों के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। तृणमूल सरकार ने उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं दिया।”

    टीएमसी पर मनरेगा कोष की चोरी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से भाजपा को चुनने का आग्रह किया। मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए गारंटीशुदा रोजगार और किसानों और मछुआरों को सहायता देने का वादा किया।

    उन्होंने कहा, “हम बंगाल में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना लागू करेंगे और लाभार्थियों के खातों में सीधे धन अंतरित करेंगे।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बढ़ती खाओ-गली संस्कृति पर वरीय अधिवक्ता ने प्रशासन से कड़ा कदम उठाने की मांग की
    Next Article असम में 85.21 प्रतिशत मतदान, हिमंत बोले-भारी मतदान ‘सामान्य नहीं, बल्कि ऐतिहासिक’

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.