Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    30 करोड़ की योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश, सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चल रहे विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य सरकार द्वारा पोटका, जादूगोड़ा एवं हाता सेक्शन में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत व्यवस्था सुधार का कार्य कराया जा रहा है।

     

    निरीक्षण में सामने आई लापरवाही, दिए सख्त निर्देश

     

    निरीक्षण के दौरान विधायक सबसे पहले तुड़ी गांव पहुंचे, जहां कार्य एजेंसी द्वारा टाटा-हाता मुख्य पथ के किनारे सड़क से सटाकर बिजली के खंभे लगाए गए थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जादूगोड़ा के सहायक विद्युत अभियंता मो. सैफुदिन को तत्काल सभी खंभों को सड़क से दूर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

     

    कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर

     

    विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण योजना लागू की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गति तेज करते हुए बारिश से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध बिजली मिल सके।

     

    ग्रामीण किसी को पैसे न दें, शिकायत सीधे हमें करें – संजीव सरदार

     

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि कुछ स्थानों से शिकायत मिल रही है कि ठेकेदार और कर्मियों की मिलीभगत से कार्य के एवज में अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं, जिसकी वे निजी स्तर पर जांच कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी ग्रामीण इस कार्य के लिए किसी को पैसा न दे। यदि कोई पैसा मांगता है तो इसकी जानकारी तुरंत उन्हें दें, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: भुईयांडीह गोलचक्कर पर बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    Next Article चेक डैम बना मौत का जाल, नहाने उतरे दो स्कूली बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.