जमशेदपुर में बढ़ती खाओ-गली संस्कृति पर वरीय अधिवक्ता ने प्रशासन से कड़ा कदम उठाने की मांग की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: वरीय अधिवक्ता और समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार “पप्पू” ने शहर में फैलती खाओ-गली संस्कृति पर रोक लगाने का आग्रह जिला और पुलिस प्रशासन से किया है।
पप्पू के अनुसार शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे ठेले और गुमटी लगाने का फैशन बढ़ गया है, जहां नशे के पदार्थ खुलेआम उपलब्ध कराए जा रहे हैं और सड़क पर अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस अतिक्रमण और गैरकानूनी गतिविधियों के कारण आम जनता को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अधिवक्ता ने बिस्टुपुर, साकची, कदमा और सोनारी सहित पूरे शहर में अतिक्रमण मुक्त और नशा-मुक्त माहौल बनाने की सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा और चैन सुनिश्चित हो सके।

