राष्ट्र संवाद संवाददाता
सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी एवं खूंटी के सांसद कालीचरण मुुंडा का आगामी 8 अप्रैल को सरायकेला में आगमन हो रहा है। वे यहां सर्किट हाऊस में यूपीए के प्रतिनिधियों और आम लोगों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा सरायकेला विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रो. कालीपद सोरेन ने कांग्रेस सहित यूपीए के लोगों से उक्त तिथि को सरायकेला सर्किट हाऊस पहुँचकर सांसदद्वय को जन समस्याओं से अवगत कराने की बात कही है। साथ हीं, आम लोगों से जिला प्रशासन के समक्ष लंबित मामलों से संबंधित कागजात वरीय कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे के पास जमा कराने का अनुरोध किया है। वरीय कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त पानी की गंभीर समस्या, कचड़ा डंपिंग स्थल का चयन, एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था की स्थिति से भी सांसद को अवगत कराया जाएगा। क्योंकि कचड़ा डंपिंग स्थल का चयन नहीं होने से जहाँ घरों से कचड़ा का उठाव पूर्णतः बन्द है। वहीं, आम उपभोक्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए एलपीजी गैस वितरकों को सुरक्षा प्रदान कराने पर भी चर्चा की जाएगी।

