Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में हाथियों का आतंक: 50 से अधिक गांव प्रभावित, ग्रामीणों में दहशत
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चांडिल में हाथियों का आतंक: 50 से अधिक गांव प्रभावित, ग्रामीणों में दहशत

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। करीब एक महीने से इलाके में डेरा डाले हुए 15 से अधिक हाथी रात होते ही गांवों में घुसकर भारी उत्पात मचा रहे हैं। भोजन की तलाश में ये गजराज कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और खेतों में लगी सब्जियों व अन्य फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।

    हाथियों के इस बढ़ते उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। कुसपुतुल, काशीडीह, अंडा, रामनगर, नीमडीह समेत 50 से अधिक गांव इस समस्या से जूझ रहे हैं।

    वहीं दूसरी ओर, दिन के समय यही हाथी चांडिल डैम में जलक्रीड़ा करते नजर आते हैं। झुंड के रूप में पानी में उतरकर घंटों तक अठखेलियां करना अब आम दृश्य बन गया है। यह नजारा स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र तो है, लेकिन इसके पीछे छिपा खतरा उन्हें लगातार चिंतित भी कर रहा है।

    वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हाथियों को सुरक्षित स्थान की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक पूरी सफलता नहीं मिल पाई है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर न निकलने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

    इस बीच, ग्रामीण भी अपने स्तर पर हाथियों से बचाव के उपाय कर रहे हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की मांग लगातार उठ रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगन शॉप में जमा हथियारों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उपायुक्त से कार्रवाई की मांग
    Next Article जमशेदपुर: एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आश्वासन के बाद लौटी सेवाएं

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.