Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में रेल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यात्रियों की परेशानी को लेकर उठाई आवाज
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में रेल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यात्रियों की परेशानी को लेकर उठाई आवाज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में रेल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यात्रियों की परेशानी को लेकर उठाई आवाज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में सोमवार को साकची स्थित जेएनएसी (J.N.A.C) गोल चक्कर के पास एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन रेलवे के परिचालन में लगातार हो रही अव्यवस्था और ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में किया गया।

    धरना में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेता विजय यादव ने कहा कि चांडिल से जमशेदपुर जैसी कम दूरी तय करने में पैसेंजर ट्रेन को करीब 4 घंटे का समय लग रहा है, जबकि यह दूरी सामान्य स्थिति में आधे घंटे में पूरी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं चलतीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रेलवे की लापरवाही के कारण आम लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर नौकरीपेशा और छात्रों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि ट्रेनों का समय सुधारने, परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

    कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    जमशेदपुर में रेल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन यात्रियों की परेशानी को लेकर उठाई आवाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ट्रांसजेंडर बिल के खिलाफ किन्नरों का प्रदर्शन
    Next Article जमशेदपुर में पुलिस पर गंभीर आरोप: आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई का मामला, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.