Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोविंदपुर में टाटा पावर मजदूर यूनियन का पहला सम्मेलन आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोविंदपुर में टाटा पावर मजदूर यूनियन का पहला सम्मेलन आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोविंदपुर में टाटा पावर मजदूर यूनियन का पहला सम्मेलन आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गोविंदपुर में टाटा पावर मजदूर यूनियन का प्रथम सम्मेलन, मजदूर एकता और अधिकारों पर जोर

    जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित चित्रगुप्त भवन में टाटा पावर मजदूर यूनियन का प्रथम सम्मेलन बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता AITUC के राज्य सचिव सह यूनियन के उपाध्यक्ष कॉमरेड अम्बुज कुमार ठाकुर ने की, जबकि AITUC के वरिष्ठ नेता कॉमरेड जयशंकर प्रसाद पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत झंडातोलन के साथ हुई, जहां उपस्थित सभी सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने वर्तमान समय में लागू हो रही मजदूर विरोधी नीतियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ठेका प्रथा, श्रम कानूनों में बदलाव और निजीकरण की नीति से मजदूरों के अधिकारों और भविष्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

    वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि ऐसे दौर में टाटा पावर मजदूर यूनियन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। यह संगठन केवल एक यूनियन नहीं, बल्कि मजदूरों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का सशक्त मंच है। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष करें।

    सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में मजदूर हितों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा और हर स्तर पर उनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

    सम्मेलन के दौरान 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसके बाद 8 सदस्यीय सेक्रेटेरियट का चुनाव हुआ। इसमें ओमप्रकाश सिंह को अध्यक्ष, अम्बुज कुमार ठाकुर, सिताराम कामत और हिरा अरकने को उपाध्यक्ष, निगमानंद पाल को महासचिव, पवन कुमार को सचिव, राजेश सिंह को सहायक सचिव तथा शुभम तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

    इसके अलावा कार्यकारिणी में धनंजय कुमार, मुगध हांसदा, संजीव प्रसाद, सुरेश तिवारी, अमरजीत कुमार, संतोष सिंह, जुन्नु सोरेन, विजयंती मार्डी, साजन हांसदा, रोशन दास, आलोक कुमार झा और इंद्रजीत कुमार को शामिल किया गया।

    सम्मेलन में AITUC के कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें रामजीवन कामत, विक्रम सिंह, श्रवण कुमार, पिंकी सिंह, मुखिया सोनिका सरदार, मुकेश रजक, राजू सामद और रंजन यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।

    गोविंदपुर में टाटा पावर मजदूर यूनियन का पहला सम्मेलन आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरूआडूंगरी पंचायत की 43 युवतियों को मिला नर्सरी टीचर ट्रेनिंग
    Next Article जन चेतना समिति के शिविर में 77 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.