Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनदहाड़े बड़ी चोरी: कदमा के कालिंदी रोड पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार
    जमशेदपुर झारखंड

    दिनदहाड़े बड़ी चोरी: कदमा के कालिंदी रोड पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिंदी रोड स्थित एक आवास में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने हाउस नंबर 15 निवासी लोकेश कुमार सिंह उर्फ ‘गब्बर’ के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़े और करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के कीमती आभूषण, जिनमें सोने का नेकलेस, कान की बाली, नाक का झुमका समेत कई पुश्तैनी गहने शामिल हैं, लेकर फरार हो गए। इसके अलावा गल्ले में रखे 25 हजार रुपये नकद भी चोरों ने नहीं छोड़े। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कालिंदी रोड जैसे व्यस्त इलाके में दिन के उजाले में इस तरह की वारदात होना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। निवासियों ने दिन और रात दोनों समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी अभियान तेज कर दिया है, लेकिन इस घटना ने आम लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथिनर लदा पिकअप पलटा, चाडरी मोड़ पर मचा हड़कंप—बाल-बाल बचे राहगीर, बड़ा हादसा टला
    Next Article इतिहास विभाग ने प्रो. नैयर आज़म को दी भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया सम्मानित

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.