Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट: टेंडरधारी कंपनी पर गंभीर सवाल, सीएमडी की चुप्पी पर उठे प्रश्न
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट: टेंडरधारी कंपनी पर गंभीर सवाल, सीएमडी की चुप्पी पर उठे प्रश्न

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अस्पताल में दवा आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पिछले लगभग 10 महीनों से दवा वितरण का टेंडर पाने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी केके फार्मा मरीजों को समय पर और पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है, जबकि प्रबंधन मूकदर्शक बना हुआ है।

    नॉट अवेलेबल का खेल, मरीज परेशान

    सूत्रों के अनुसार अस्पताल में नॉट अवेलेबल (दवा उपलब्ध नहीं) का प्रतिशत लगातार ऊंचा बना हुआ है। हालत यह है कि मरीजों को जिस दिन दवा की जरूरत होती है, उस दिन दवा नहीं मिलती उन्हें 2-3 दिन बाद या कभी-कभी एक सप्ताह बाद आने को कहा जाता है। इसके बावजूद भी दवा मिलने की कोई गारंटी नहीं होती।

    रिटायर्ड कर्मियों की बढ़ी परेशानी

    सबसे ज्यादा परेशानी रिटायर्ड कर्मियों को झेलनी पड़ रही है। दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों रुपये खर्च कर जादूगोड़ा अस्पताल पहुंचने वाले इन कर्मियों को दवा के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई बार तो वे बिना दवा लिए ही वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं।सूत्र यह भी बताते हैं कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाओं का रिकॉर्ड और वितरण व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। अगर मरीज दवा लिए बिना लौट जाता है, तो वह दवा आखिर जाती कहां है, यह जांच का विषय बन गया है।

    भुगतान के बावजूद सेवा फेल

    जानकारी के मुताबिक, यूसीआईएल प्रबंधन द्वारा क फार्मा को अब तक लगभग 2 करोड़ रुपये (जनवरी तक) का भुगतान किया जा चुका है। इसमें 20 लाख, 40 लाख, 1 करोड़, 5 लाख और 33 लाख जैसी बड़ी रकम शामिल है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर दवा आपूर्ति की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

    सीएमडी और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

    पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यूसीआईएल के सीएमडी और वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका को लेकर उठ रहा है। आरोप है कि उनकी नजरों के सामने यह अव्यवस्था लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    संयुक्त यूनियन ने उठाई ब्लैकलिस्टिंग की मांग

    संयुक्त यूनियन ने केके फार्मा को तत्काल हटाने और ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। बावजूद इसके, प्रबंधन द्वारा इन मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश है। मजदूरों और रिटायर्ड कर्मियों का कहना है कि यह मामला सीधे उनके स्वास्थ्य से जुड़ा है, ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यूसीआईएल प्रबंधन और सीएमडी इस गंभीर मुद्दे पर कब और क्या कार्रवाई करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकालियाचक घटना: कानून व्यवस्था या सियासत? | राष्ट्र संवाद
    Next Article पश्चिम बंगाल अराजकता: लोकतंत्र के लिए चुनौती | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    संजय राउत का बड़ा खुलासा: पिंपरी-चिंचवड में 400 करोड़ की लूट का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.