Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान,पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान,पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान,पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर के तत्वावधान में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के प्रति आभार प्रकट किया गया। आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार प्रकट किये,

    इस दौरान रामनवमी जुलूस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम को श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर की ओर से सम्मानित किया गया,समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और कड़ी मेहनत से पूरे शहर में शांति और व्यवस्था बनी रही।

    श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर के लाइसेंसी संतन कुमार ओझा ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक के सहयोग से ही इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन दिन-रात मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहे, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। पुलिस उपाधीक्षक ने अपने दल बल के साथ इलाके में गश्त करते रहे। जिसके फलस्वरूप शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी पूजन और विसर्जन जुलुस संपन्न हो गया।

    वही पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम ने सम्मान के लिए श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामनवमी जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी होती है। यह सफलता सिर्फ पुलिस प्रशासन की नहीं, बल्कि शहरवासियों,आयोजकों और सभी समितियों के सहयोग का परिणाम है। सभी लोगों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय दिया, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका। हमारा प्रयास रहता है कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे.

    मौके पर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के वरीय उपाध्यक्ष परमात्मा मिश्रा, श्री निवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर के संरक्षक पप्पु कुमार वर्मा,शैलेन्द्र सिंह,अमित मोदी,उज्जवल पाठक, सोनू सोनी, कृष्णा वर्मा, मदन मिश्रा सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

    पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में जुगसलाई थाना क्षेत्र में होली एवं रमज़ान पर्व को फ्लैग मार्च रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के सोनारी में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Next Article बहरागोड़ा को ऐतिहासिक सौगात की ओर बड़ा कदम: सुवर्णरेखा नदी पर 162 करोड़ की पुल परियोजना केंद्र की स्वीकृति के अंतिम चरण में।

    Related Posts

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    August 19, 2026

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम गांव में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    शिवानी फाउंडेशन ने दादरी और कासना में धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.