Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थाईलैंड में चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    थाईलैंड में चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    थाईलैंड में चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर | अप्रैल 2026 झारखंड के लिए गौरव का क्षण उस वक्त सामने आया, जब जमशेदपुर (कदमा) की प्रसिद्ध कलाकार सुमन प्रसाद ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित Thailand International Art Exhibition में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कला का परचम लहराया। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक “Indian Gods & Indian Goddesses” थीम पर आयोजित हुई, जिसमें दुनिया भर के कलाकारों ने भाग लिया।

    सुमन प्रसाद ने इस मंच पर अपनी दो विशेष कृतियाँ प्रस्तुत कीं। पहली कृति “अनंता ऐश्वर्या” (24×30 इंच, एक्रिलिक) में भगवान गणेश के माध्यम से अनंत समृद्धि, ज्ञान और दिव्यता का सजीव चित्रण किया गया। वहीं दूसरी कृति “समाधि” भगवान शिव पर आधारित रही, जिसमें ध्यान, आंतरिक शांति और ब्रह्मांड से जुड़ाव को दर्शाया गया। उनकी इन दोनों कृतियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने काफी सराहा।

    सुमन प्रसाद ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे गर्व का क्षण है, जब उन्होंने अपनी कला के माध्यम से देश, राज्य और शहर का प्रतिनिधित्व किया।

    सुमन ‘FlaminArt’ की संस्थापक हैं और देशभर में सैकड़ों म्यूरल्स बनाकर हजारों छात्रों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं। उन्हें Nation Pride Award 2022 सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनकी कला को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और नेहा धूपिया जैसे कलाकारों ने भी सराहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें प्रशंसा पत्र मिल चुका है।

    थाईलैंड में चमकी जमशेदपुर की कला सुमन प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकलयुग में जीवो के उद्धार का एक ही मार्ग है हरि नाम संकीर्तन : अजय मंडल 
    Next Article जमशेदपुर के सोनारी में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Related Posts

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    August 19, 2026

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम गांव में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    शिवानी फाउंडेशन ने दादरी और कासना में धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.