Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल में आश्रित नियोजन पर सहमति की पहल, 20 दिनों में उच्चस्तरीय वार्ता का आश्वासन; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसीआईएल में आश्रित नियोजन पर सहमति की पहल, 20 दिनों में उच्चस्तरीय वार्ता का आश्वासन; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मृतक श्रमिकों के आश्रितों को स्थायी नियोजन देने के मुद्दे पर सोमवार को दिनभर चली वार्ता विफल रहने के बाद देर रात पुनः द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई. यह बैठक यूसिल माइंस के सभागार कक्ष में हुई, जिसमें प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के बीच गंभीर चर्चा के बाद कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी.
    बैठक में प्रबंधन की ओर से लिखित रूप में आश्वासन दिया गया कि मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, राज्य सरकार के साथ इस मुद्दे पर वार्ता के लिए 20 दिनों के भीतर पहल की जाएगी. इस उच्चस्तरीय बातचीत के माध्यम से मृतकों के आश्रितों के नियोजन से जुड़े विवाद का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
    इसके अलावा, जनप्रतिनिधियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए यह भी तय किया गया कि पूर्व में मृतक संविदा कर्मचारियों के नियोजन से संबंधित दस्तावेज तथा वर्तमान नियोजन प्रक्रिया से जुड़े कंपनी बोर्ड प्रस्ताव की प्रतिलिपि 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी। यह दस्तावेज बोर्ड के अनुमोदन के बाद जनप्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
    बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने प्रबंधन के इस लिखित आश्वासन को एक सकारात्मक पहल बताया, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    ज्ञात हो कि वर्ष 2024-25 में कार्य के दौरान हुई दुर्घटनाओं में स्व. श्याम सोरेन एवं स्व. जयराम हासदा की मृत्यु के बाद से ही उनके आश्रितों को स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर क्षेत्र में लगातार आंदोलन जारी है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी संवेदनशीलता है।

    आज दिनांक 31-03-2026 बैठक में निम्नलिखित मुद्दों में सहमति बनी.
    बैठक में जून इन प्रतिविधियों को यह जानकारी दी गई की परमाणु ऊर्जा विद्यालय कक्षा बाल वाटिका K1, 2, 3 कक्षा-1 में आवेदन संबंधी सुलझाया जाएगा ।

    April माह के प्रथम सप्ताह में की जाएगी, तत्पश्चात इन बावत् जनप्रतिनिधियों को १० (दस) चितों के भीतर लिए गए निषय से अवगत करा दिया जाएगा,
    प्रबंधन द्वारा यह जानकारी दी गई की शक्ल नागकत संबंधित सूची अगामी 07 (सात) दिनों (अथार्त दिनांक 07.04.2026) तक में कम्पनी वेवसाइट में प्रकाशित कर दी जाएगी,

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल जादूगोड़ा कैंटीन टेंडर में बड़ा घोटाले का आरोप, फर्जी दस्तावेज और लाइसेंस पर उठे गंभीर सवाल
    Next Article जामडीह में जंगली हाथी का आतंक, दुकान तोड़ी, ग्रामीणों में दहशत

    Related Posts

    राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

    May 9, 2026

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    May 9, 2026

    जामताड़ा की रेल सुविधाओं को लेकर पहल, मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    जामताड़ा की रेल सुविधाओं को लेकर पहल, मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

    बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह

    फतेहपुर में स्कूलों व योजनाओं का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

    एफसीआई गोदाम व आरोग्य केंद्र निरीक्षण में मिली खामियां, कार्रवाई के निर्देश

    करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    मंडल कारा जामताड़ा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली

    झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.