Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रश्न पूछना भारत की परम्परा रही है – प्रो. संजीव कुमार शर्मा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    प्रश्न पूछना भारत की परम्परा रही है – प्रो. संजीव कुमार शर्मा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रश्न पूछना भारत की परम्परा रही है – प्रो. संजीव कुमार शर्मा

    ‘देवेंद्र स्वरूप स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन सम्पन्न

    गीता लोकतंत्र का सार है- रामबहादुर राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नई दिल्ली, 30 मार्च, सोमवार  इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के कलानिधि विभाग द्वारा ‘प्रो. देवेंद्र स्वरूप स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय था— “भारतीय ज्ञान परम्परा : सनातनता और विश्व कल्याण” और वक्ता थे महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के पूर्व कुलपति एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईजीएनसीए के अध्यक्ष श्री रामबहादुर राय ने की। गौरतलब है कि यह प्रो. देवेंद्र स्वरूप का जन्मशताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर प्रो. देवेंद्र स्वरूप की 36 अप्रकाशित डायरियों पर आधारित पुस्तक “भारत की ज्ञान यात्रा” के पोस्टर का भी लोकार्पण किया गया।

    वक्ता के रूप में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा की निरंतरता, उसकी वैश्विक प्रासंगिकता तथा वर्तमान संदर्भों में उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने यक्ष-युधिष्ठिर संवाद, यम-नचिकेता संवाद और गीता में कृष्ण-अर्जुन संवाद का उद्धरण देते हुए कहा कि प्रश्न करना आदिकाल से भारत की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में कोई भी ज्ञान अंतिम नहीं है। भारत की परम्परा ने अभ्युदय को जान लिया, लेकिन यह भी अंतिम नहीं है।

    समरसता पर अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि सबको साथ में लेकर चलने का भाव भारतीय परम्परा के मूल में है। परम्परा मूल रूप से भेदभाव रहित है, वह समावेशी है। इस पृथ्वी पर रहने वाले सभी मेरे अपने है, ये भारत का विचार है। संस्कृत के सारे नाटक इस भरत वाक्य से भरे हैं कि सबका कल्याण हो। ज्ञान क्या है, इस पर बात करते हुए उन्होंने श्वेतकेतु का उदाहरण दिया। जब वह गुरुकुल से पढ़ कर लौटा, तो उसने अपने पिता से कहा कि जो पूछना है, आप मुझ से पूछ सकते हो। मैं सब जानता हूं। पिता ने कहा कि तुमने गुरुकुल में कुछ भी नहीं सीखा और कहा कि तुम पुनः गुरुकुल वापस जाओ। इस संदर्भ में उन्होंने बताया, ‘केनोपनिषद्’ का ऋषि कहता है – जो यह जानता है कि वह जानता है, वह नहीं जानता। जो यह जानता है कि वह नहीं जानता, वह जानता है।

    श्री रामबहादुर राय ने कहा कि गीता में लोकतंत्र है। आप पूरी गीता पढ़ जाएं, लेकिन आपको कहीं पर भी यह नहीं मिलेगा कि कृष्ण ने अर्जुन से कभी कहा हो कि तुम बुद्धुओं जैसे प्रश्न प्रश्न क्यों कर रहे हो, बल्कि कृष्ण ने अर्जुन को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित किया, प्रश्न आमंत्रित किए। गीता लोकतंत्र का सार है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज की तरह भारतीय ज्ञान परम्परा के भी नारा बनकर रह जाने का खतरा हो सकता है। ये एक लंबी साधना है। प्रो. देवेंद्र स्वरूप की डायरियों पर आधारित ‘भारत की ज्ञान यात्रा’ पुस्तक के तीनों खंड इस साधना में बहुत सहायक सिद्ध होंगे। हम जल्दी ही इन पुस्तकों को लाने का प्रयत्न कर रहे हैं।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में, आईजीएनसीए के डीन एवं कलानिधि विभाग के प्रमुख प्रो. (डॉ.) रमेश चन्द्र गौड़ ने स्वागत एवं परिचय प्रस्तुत करते हुए व्याख्यान की पृष्ठभूमि और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रो. देवेंद्र स्वरूप का चिंतन भारतीय बौद्धिक परम्परा को समझने और उसे समकालीन विमर्श से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है ‘भारत की ज्ञान यात्रा’ पुस्तक जब पाठकों के सामने आए, तो वह बिल्कुल त्रुटिरहित हो।

    कार्यक्रम में विद्वानों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

    प्रश्न पूछना भारत की परम्परा रही है – प्रो. संजीव कुमार शर्मा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘टूट जाई राजाजी पलंग…’ पर थाना प्रभारी का डांस, वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन
    Next Article लुआबासा स्थित जर्जर पुल बना खतरा, जांच और मरम्मत की उठी मांग

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.