Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्णिमा साहू ने सरकार पर साधा निशाना, बेटियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्णिमा साहू ने सरकार पर साधा निशाना, बेटियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्णिमा साहू ने सरकार पर साधा निशाना, बेटियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के विरोध में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया

    धरना- प्रदर्शन की शुरुआत साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से पैदल मार्च के साथ हुई. प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “बेटी को न्याय दो” और “दोषियों को फांसी दो” जैसे नारे लगाते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे. पूरे मार्ग में लोगों का आक्रोश साफ नजर आया. इस विरोध प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. धरना स्थल पर पूर्णिमा दास साहू बच्ची की घटना को याद कर भावुक हो गईं और रो पड़ीं, जिससे वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे. विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोरने वाली है और सरकार की विफलता को उजागर करती है. उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मामले की त्वरित सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई.

    महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा. इस प्रदर्शन के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है.

    पूर्णिमा साहू ने सरकार पर साधा निशाना बेटियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारामडेरा के भुइयाँडीह में कार–ट्रक की जोरदार टक्कर
    Next Article कुसुंभा में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या विरोध में बंद

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.