Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सहारजुड़ी से निकली पर्यावरण जागरूकता रैली, “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के गूंजे नारे, आज पोटका में होगा समापन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सहारजुड़ी से निकली पर्यावरण जागरूकता रैली, “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के गूंजे नारे, आज पोटका में होगा समापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सहारजुड़ी से निकली पर्यावरण जागरूकता रैली, “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के गूंजे नारे, आज पोटका में होगा समापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा, रविवार पोटका प्रखंड के सहारजुड़ी गांव से रविवार को दो दिवसीय (29-30 मार्च) पर्यावरण जागरूकता रैली की शुरुआत की गई। रैली के दौरान “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के नारे गूंजते रहे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

    पर्यावरण चेतना केन्द्र, बड़ा सिकदी के निदेशक सिदेश्वर सरदार एवं सलाहकार विभीषण सरदार के नेतृत्व में निकाली गई यह मोटरसाइकिल रैली पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों—पड़वाकोचा, पोड़सा, जामडीह, गौड़ग्राम और बोराकाटा—में पहुंची। इस दौरान गांव-गांव में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान सिदेश्वर सरदार और विभीषण सरदार ने ग्रामीणों को बताया कि अंधाधुंध जंगल कटाई के कारण जल, जंगल और जमीन पर संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने ग्राम सभा और वन सुरक्षा समिति की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और लोगों को इसके प्रति सजग रहने की अपील की।

    उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी कंपनियां गांवों में प्रवेश कर पत्थर खनन के माध्यम से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं, जो क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसके कारण ग्रामीणों की आजीविका पर भी संकट उत्पन्न हो रहा है।

    रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “पेड़ लगाओ–प्रदूषण भगाओ”, “जंगल बचेगा–धरती बचेगी”, “एक पेड़ सौ उपचार”, “शुद्ध हवा–जीवन अपार” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। यह रैली सोमवार को बोराकाटा से पोटका पहुंचकर संध्या समय संपन्न

    “जंगल बचाओ–धरती बचाओ” के गूंजे नारे आज पोटका में होगा समापन सहारजुड़ी से निकली पर्यावरण जागरूकता रैली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैल्यूट तिरंगा के सेवा शिविर में सभी पार्षदों एवं अखाड़ा समिति को किया गया सम्मानित
    Next Article झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से मिले सीता राम हासदा, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.