Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा संवाद में सामाजिक बदलाव का संकल्प, कुरीतियों के खिलाफ युवाओं की हुंकार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    युवा संवाद में सामाजिक बदलाव का संकल्प, कुरीतियों के खिलाफ युवाओं की हुंकार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा संवाद में सामाजिक बदलाव का संकल्प, कुरीतियों के खिलाफ युवाओं की हुंकार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 29 मार्च 2026: बाल कल्याण संघ एवं मिरेकल फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी भवन में दो दिवसीय ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बाल श्रम, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक कर उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका के लिए तैयार करना है।

    कार्यक्रम में पटमदा, बोड़ाम और घाटशिला के युवाओं ने भाग लिया, जो राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अभियान के तहत बच्चों को शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के मिशन में जुटे हैं। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में संवाद और समूह चर्चा के जरिए युवाओं ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं और समाधान पर विचार साझा किए।

    तुलसी भवन के सचिव प्रसेनजीत तिवारी ने सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि युवा बदलाव के वाहक बनें और कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं, बाल कल्याण संघ की स्टेट हेड शिवानी प्रिया ने युवाओं से छोटे-छोटे प्रयासों को अपनी जिम्मेदारी बनाने की अपील की। मिरेकल फाउंडेशन की स्टेट हेड नीपा दास ने बाल श्रम और बाल विवाह की पहचान एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी।

    कार्यक्रम में युवाओं ने परिवार से समाज तक बदलाव लाने का संकल्प लिया और जागरूकता अभियान चलाने का भरोसा जताया।

    कुरीतियों के खिलाफ युवाओं की हुंकार युवा संवाद में सामाजिक बदलाव का संकल्प
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका के पंचायतों में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, विधायक संजीव सरदार ने की सुख-समृद्धि की कामना
    Next Article भगवान कृष्ण के कर्म योग के भाव में आनंद मार्ग ने 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कराया 

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.