रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित सरिता टाकीज के समीप रामनवमी के पावन अवसर पर तेजश्विनी संगठन द्वारा सेवा और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच फल एवं गुड़-चना का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना था, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को भी बढ़ावा देना था। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल के बीच लोगों ने इस पहल की सराहना की और संगठन के कार्यों की प्रशंसा की। इस सेवा कार्यक्रम में तेजश्विनी संगठन की कई सक्रिय सदस्याओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही, जिनमें नीतू शर्मा, मनीषा शर्मा, रिक्की सिंह, संध्या सिंह, कनकलता, डॉली सिन्हा, मनीषा प्रिया, गायत्री देवी, लता भारद्वाज, प्रतिमा देवी, सुमन सिंह, सबिता किर्तोनिया, वीणा साहू, लवली दास, गुड़िया कुमारी, जान्हवी कुमारी, नीतू मिश्रा, मीरा तिवारी, नीतू सोनी, आशा चौधरी, पूनम कौर, रेखा देवी सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहार केवल उत्सव का नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद कर मानवता को सशक्त बनाने का भी अवसर होता है।

