Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईचागढ़ स्थित पातकुम पुलिया के नीचे मिली लाश का खुलासा, दोस्त बने कातिल, तीन गिरफ्तार
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ईचागढ़ स्थित पातकुम पुलिया के नीचे मिली लाश का खुलासा, दोस्त बने कातिल, तीन गिरफ्तार

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला-खरसावाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकुम पुलिया के नीचे करकरी नदी से 14 मार्च 2026 को बरामद युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी निवासी सूरज यादव उर्फ गोलू यादव के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के पिता राम सुरेश राय के लिखित आवेदन पर ईचागढ़ थाना कांड संख्या 11/2026 के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों—सुमित कुमार, अभिषेक तंतुबाई उर्फ खेटु और पिंटू दिग्गी उर्फ जोगी—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से सूरज यादव की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से पुलिया के नीचे नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मृतक का टेम्पो (JH05EB 4830), मोबाइल फोन तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, थाना प्रभारी बजरंग महतो सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में आयशा पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों में जमकर हंगामा
    Next Article रामनवमी पर विभिन्न क्षेत्रों में पूजा-अर्चना, विधायक संजीव सरदार ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली

    Related Posts

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.