Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फलाहार नवरात्र के महत्व को रेखांकित करने का एक मौकाः सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    फलाहार नवरात्र के महत्व को रेखांकित करने का एक मौकाः सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फलाहार नवरात्र के महत्व को रेखांकित करने का एक मौकाः सरयू राय

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में सैकड़ों लोगों ने किया फलाहार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि नवरात्र के महत्व को समझने के लिए ही उन्होंने फलाहार का कार्य़क्रम आयोजित किया। नवरात्र के सभी दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यह महज एक संयोग है कि महाअष्टमी के दिन फलाहार का आयोजन हो रहा है। यह दरअसल सनातनी संस्कृति में नवरात्र के महत्व को दिखाने के लिए किया गया है ताकि लोग समझ सकें कि हमारी सनातन संस्कृति में नवरात्र का कितना महत्व है। वह केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में मीडिया से मुखातिब थे।

    गौरतलब है कि हर नवरात्र में सरयू राय फलाहार का कार्यक्रम रखते हैं। उनके फलाहार कार्यक्रम में शहर के प्रायः सभी वर्गों, राजनीतिक दलों, धर्मों, पंथों के लोग शरीक होते रहे हैं। श्री राय सनातनी विचारों को आगे बढ़ाने के पक्षधर माने जाते हैं। आज के कार्यक्रम में फलाहार में 9 किस्म के फल, साबूदाने की खिचड़ी और पकौड़ी रखी गई थी। चाय-कॉफी की भी व्यवस्था थी।

    फलाहार कार्यक्रम की शुरुआत सरयू राय ने खुद की। दो स्टॉल बने थे। पहले स्टॉल पर नौ किस्म के फलों को रखा गया था तो दूसरे स्टॉल पर खीर और पकौड़ी का इंतजाम था। श्री राय ने स्वयं अपने हाथों से खीर, फल और पकौड़ी वितरित किये। वह दोनों स्टॉल्स पर बराबर सक्रिय रहे।

    इस मौके पर शिवशंकर सिंह, आशुतोष राय, अशोक गोयल, नीरज सिंह, एम. चंद्रशेखर राव, सुबोध श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, पिंटू सिंह, इंद्रजीत सिंह, अशोक कुमार, साकेत गौतम, असीम पाठक, विवेक पांडेय, अमृता मिश्रा, राम नारायण शर्मा, अमित शर्मा, मनोज सिंह, आकाश शाह  समेत सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    फलाहार नवरात्र के महत्व को रेखांकित करने का एक मौकाः सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनएच-18 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, चालक बाल-बाल बचे
    Next Article जमशेदपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, बूथ सशक्तिकरण से एआई तक मिला प्रशिक्षण

    Related Posts

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता के आरोप: 19 करोड़ की योजना अधूरी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

    May 6, 2026

    नाला सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रशासनिक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था का लिया गया जायजा

    May 6, 2026

    झारखंड विधानसभा में विधायी कार्यशाला आयोजित, प्रक्रियाओं और NeVA क्रियान्वयन पर चर्चा

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता के आरोप: 19 करोड़ की योजना अधूरी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

    नाला सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रशासनिक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था का लिया गया जायजा

    झारखंड विधानसभा में विधायी कार्यशाला आयोजित, प्रक्रियाओं और NeVA क्रियान्वयन पर चर्चा

    कुंडहित में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण प्रशिक्षण का समापन

    जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

    पविया मंडल में भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

    जामताड़ा में स्थापना समिति की बैठक, 2.5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों के तबादले के निर्देश

    जामताड़ा में जनगणना-2027 स्व-गणना जागरूकता अभियान शुरू

    आदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय, 30 वर्षों से जुड़े सरायकेला के कांग्रेसी नेता की हाईकमान को सीधी सलाह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.