Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान: 50 शिक्षक होंगे सम्मानित
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान: 50 शिक्षक होंगे सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विद्यालयों को ‘आनंदघर’ बनाने वाले 50 शिक्षक ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान से लखनऊ में होंगे सम्मानित
    • चयनित शिक्षकों की पहली सूची जारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गोरखपुर। शैक्षिक संवाद मंच द्वारा विद्यालय को ‘आनंदघर’ बनाने की संकल्पना को साकार कर रहे देश के कर्मठ शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए आगामी 12 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवशाली कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित नवाचारी शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान-2026’ से विभूषित किया जाएगा। मंच के संयोजक दुर्गेश्वर राय और अध्यक्ष विनीत कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से इस सम्मान हेतु चयनित 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं की पहली सूची जारी करते हुए बताया कि यह सम्मान उन गुरुजनों का शिक्षा की बेहतरी के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।
    इस विशेष अवसर पर सात महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। इनमें मेरी शिक्षकीय यात्रा ‘अन्विति’, ‘पलाश की छाँव में’, ‘परिवेश से कैसे सीखें’ सहित अन्य महत्वपूर्ण कृतियाँ शामिल हैं
    सम्मानित होने वाले विशिष्ट शिक्षकों की इस प्रथम सूची में उत्तर प्रदेश से सुनीता वर्मा, निशा सिंह, अमिता सचान, सारिका श्रीवास्तव और कनक (लखनऊ); डॉ. श्रवण कुमार गुप्त और विन्ध्येश्वरी प्रसाद विन्ध्य (वाराणसी); वत्सला, अन्नपूर्णा शर्मा, प्रियंका शर्मा, प्रशांत सिंह और डॉ. अलका गुप्ता (कानपुर नगर); आलोक शर्मा और प्रतीक्षा त्रिपाठी (कानपुर देहात); धर्मेन्द्र कुमार त्रिवेदी, रेखा कुशवाहा और पूनम वर्मा (उन्नाव) अशोक कुमार सिंह, विवेक पाठक और सौरभ कुमार गुप्ता (गोंडा); सविता देवी, दीप्ति राजपूत, अर्चना गुप्ता और मीरा रविकुल (बाँदा); दीपा त्रिपाठी और गुंजन भदौरिया (कन्नौज); विजय शंकर यादव (अम्बेडकर नगर) वंदना श्रीवास्तव और प्रतीक गुप्ता (बहराइच); प्रज्ञा गौरव और राजश्री यादव (आगरा); मिथुन भारती और प्रियंका त्रिपाठी (हमीरपुर); अलका शुक्ला और अंकिता सिंह (प्रतापगढ़); डॉ. संजीव कुमार और दाऊ दयाल वर्मा (इटावा); चंचल सिसोदिया और सीमा तोमर (हापुड़); श्रुति त्रिपाठी और माधुरी त्रिपाठी (बस्ती); मीरा कुमारी (मऊ); हिना नाज (जालौन), शंकर रावत (बलिया), डॉ. सुनील कुमार तिवारी (फतेहपुर), आदित्या कुमारी (खीरी) और डॉ. रमा दुबे (एटा) को यह गौरव प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश के बाहर से उत्तराखंड के डॉ. सुरेन्द्र कुमार आर्यन (देहरादून), हरियाणा के अशोक कुमार (रेवाड़ी) और छत्तीसगढ़ के धर्मानंद गोजे (सूरजपुर) को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस: ‘प्रताप’ से जगाई क्रांति
    Next Article अशोक खरात: रेप के आरोपी नासिक के पाखंडी बाबा का भंडाफोड़

    Related Posts

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    May 19, 2026

    राजीव रंजन के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू, 25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.