प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार, 120 बोतल कोरेक्स बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रतिबंधित दवाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओलिडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 120 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता के रास्ते एक युवक अवैध दवाइयों की खेप लेकर शहर पहुंचने वाला है। पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जवाहरनगर रोड नंबर 6 में छापेमारी कर जीशान अहमद को धर दबोचा।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन दवाइयों को अवैध रूप से बेचने की तैयारी में था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

