राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। प्रखंड कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम सोमवार को पोटका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सौरव चटर्जी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सचिव जयराम हांसदा,व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रत्याशी रहे सुबोध सिंह सरदार उपस्थित थे। अतिथियों ने मौके पर कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन श्रृजन कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल एजेंट और पंचायत कमेटियों का विस्तार हेतु पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड के सभी 186 बूथ लेवल एजेंट और पंचायत कमेटी गठन का काम तेज गति से पुरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत काम हो चुका है,शेष का किया जा रहा है। वक्ताओं ने भाजपा को व्यापारियों की पार्टी कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में किसानों के हित के विरुद्ध करार किया है। यह करार देश को गुलाम बना देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र की भाजपा बदलने हेतु गांव गांव कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। पार्टी हित में पुरे वर्ष कार्यक्रम आयोजन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में लासा मुर्मू, आनंद दास,गोविंदा माहली, ठाकुर सोरेन, सीताराम महतो, लालटू दास,संजय पात्र, उत्पल साहु, दुर्गा दास सिंह,मालती सिंह,मधु कैवर्त, सीताराम सोरेन, सत्यनारायण मदीना,प्रबोध साव, देवानंद साव, सनातन मुंडा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

