कदमा में बसंती चैती दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन, 24 मार्च को होगी मां दुर्गा की प्रतिमा प्रवेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर के सामने सोमवार शाम करीब 4 बजे श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा श्री राम बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा चैती दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। अनुष्ठान पंडित दोलन बनर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया।
इस मौके पर समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर चैती दुर्गा पूजा की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत की गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 24 मार्च को मां दुर्गा की प्रतिमा का प्रवेश कराया जाएगा, जबकि 25 से 27 मार्च तक चैती दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रतिदिन भोग प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। वहीं 28 मार्च को देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

भूमि पूजन के दौरान समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह सहित मनिंदर, पंकज कमल, राजेश शर्मा, प्रकाश जायसवाल, शिवा, सुमित, टिंकू, सुभाशीष उपाध्याय, एस. कार्तिक, सुप्रीत मुखी, मनोज, पब्लिक विश्वास, अमृतेश, राजीव, पंकज, केशु सिंह, पिउस, सुप्रीत, समीर, सुब्रतो समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

