Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी ने युद्ध तनाव के बीच 46 हजार MT LPG लेकर किया सुरक्षित सफर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी ने युद्ध तनाव के बीच 46 हजार MT LPG लेकर किया सुरक्षित सफर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी ने युद्ध तनाव के बीच 46 हजार MT LPG लेकर किया सुरक्षित सफर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी ने युद्ध के तनाव के बीच बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत लौटने में सफलता हासिल की है। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के जहाज ‘शिवालिक’ पर तैनात अंश ने 13 मार्च को दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया। उनका जहाज अब गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।

    अंश त्रिपाठी ने 26 नवंबर 2025 को जहाज पर अपनी ड्यूटी जॉइन की थी। उस समय खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण जहाज की यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण हो गई थी। यूएई, कतर और सऊदी अरब से इंडियन ऑयल के लिए एलपीजी लेकर निकले इस जहाज को खतरे के बीच सफर करना पड़ा। 13 मार्च को जहाज के सुरक्षित रूप से होर्मुज पार करने की खबर मिलते ही उनके परिवार और परिचितों ने राहत की सांस ली।

    जमशेदपुर के पारडीह स्थित आशियाना वुडलैंड में रहने वाले अंश के पिता मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पिछले कई दिनों से पूरा परिवार चिंता में था। वहीं मां और पत्नी ने भी उनकी सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई। अंश की पत्नी, जो टाटा स्टील में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, ने कहा कि संपर्क नहीं होने के कारण परिवार काफी परेशान था, लेकिन अब उनके सुरक्षित लौटने की खबर से सभी को सुकून मिला है।

    अंश के घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का जमावड़ा लगा है और लगातार लोग फोन कर उनकी कुशलता की जानकारी ले रहे हैं।

    जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी ने युद्ध तनाव के बीच 46 हजार MT LPG लेकर किया सुरक्षित सफर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद की साज-सज्जा सुधारने की जरूरत:आनंद सिंह वरिष्ठ पत्रकार
    Next Article जमशेदपुर के बिस्टुपुर बाजार में साइकिल दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.