Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर एजेंसी संचालकों के साथ बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर एजेंसी संचालकों के साथ बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर एजेंसी संचालकों के साथ बैठक

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले में घरेलू एलपीजी रसोई गैस की उपलब्धता और सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित गोपनीय आवासीय कार्यालय प्रकोष्ठ में गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में एलपीजी गैस की सप्लाई चेन, डिपो, गैस भंडारण, उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर की आपूर्ति, ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था तथा प्रतीक्षा अवधि जैसे विभिन्न मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई।

    बैठक के दौरान एजेंसी संचालकों से मैनपावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और वितरण व्यवस्था की जानकारी भी ली गई। स्पष्ट निर्देश दिया गया कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस प्रकार की कोई शिकायत या सूचना मिलती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं और वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखें। होम डिलीवरी व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को रोकने के लिए जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया।

    बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी गैस एजेंसियां अपने वेंडरों की सूची, मोबाइल नंबर, दर तालिका और स्टॉक से संबंधित जानकारी जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि गैस वितरण की समुचित निगरानी की जा सके। इसके अलावा जिले के आवासीय विद्यालयों और अस्पतालों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला, आधुनिक खेती की तकनीकों से रूबरू हुए किसान, मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए विधानसभा अध्यक्ष
    Next Article 5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.