Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिकायत करने पहुंची महिला की पड़ोसी द्वारा जमकर पिटाई
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    शिकायत करने पहुंची महिला की पड़ोसी द्वारा जमकर पिटाई

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 15, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।प्रखंड के कमलपुर में बैल के घर में घुसकर खाने की शिकायत करने पहुंची महिला की पड़ोसी द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई। पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में भर्ती कराया गया है। इस बावत मिली जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार की रात कमलापुर की रहने वाली शेफाली कैवर्त के घर में अचानक पड़ोसियों का बैल घुस गया और घर में रखे खाना को खा गया। महिला द्वारा इसकी शिकायत जब पड़ोसियों से की गई तो बैल को हटाने के बजाय तीन लोग भूसैल दत्ता, पंकज दत्ता और सोमनाथ दत्ता अचानक आक्रोशित हो उठे और महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसका सर फट गया व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई। इससे महिला मौके पर बेहोश हो गई। शोर गुल सुनकर महिला के घर के लोग वहां दौड़े आए और किसी प्रकार उसे होश में लाकर उसको लेकर गम्हरिया थाना पहुंच कर शिकायत की। देर रात थाना से महिला को स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में ‘कृष्टि-दीपा महोत्सव’ का भव्य आयोजन 
    Next Article बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला, आधुनिक खेती की तकनीकों से रूबरू हुए किसान, मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए विधानसभा अध्यक्ष

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.