राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर बाजार स्थित एक होटल में गैस सिलेंडर फटने से दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे पूरा होटल जलकर राख हो गया। होटल मालिक का नाम राजेश कैवर्ट है।
घटना दिन के दो बजे की है। होटल का संचालन राजेश कैवर्ट तथा धरणी कैवर्त दोनों भाई संयुक्त रूप से चला रहे थे। होटल में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग पकड़ लिया जिससे दुकानदार कुछ समझ पाता तबतक उसमें विस्फोट हो गया। देखते ही देखते एक के बाद दूसरा सिलेंडर भी धमाके के साथ विस्फोट हुआ। पूरे गांव के लोग विस्फोट की आवाज सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़े। तबतक आग विकराल रूप ले चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस एवं फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचकर आग को बुझाया। तबतक दुकान का सारा सामान जल चुका था। राजेश कैवर्ट दोनों भाई ने बताया कि आग से लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिस दुकान में आग लगी है वहां पर घनी आबादी है। एक दूसरे के मकान से सटाकर दूसरा मकान बना हुआ है। ग्रामीणों के सूझबुझ से अन्य दुकानों में आग लगने से बचा लिया गया अन्यथा एक बड़ी घटना हो जाती।

