राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा :गम्हरिया से जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित आराध्या इंडियन गैस एजेंसी के पास आज शनिवार को अहले सुबह 370 घरेलू गैस सिलेंडर पहुंचा।जिसे लोगो को हाथों _ हाथ बॉट दी गई वही घरेलू गैस की किल्लत का खासा असर होटलों पर देखा जा रहा है।जादूगोड़ा मोड़ चौक के बप्पी व दास होटल के मालिक कहते है कि पहले रोजाना डेढ़ से दो घरेलू गैस सिलेंडर खपत होती थी अब आपूर्ति कम होने या 25 दिन बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग से परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर जरूरत के हिसाब से पूर्व की तरह नहीं मिल रही है। ऐसे में गैस के बदले लकड़ी या कोयला सहारे होटल चलाना पड़ रहा है। क्षेत्र के बड़े _ बड़े होटलों की हालत भी बेहाल है ।वे कहते है पुराने कॉमर्शियल सिलेंडर स्टॉक के सहारे होटल चल रहा है। आने वाले दिनों में होटल बंद करना होगा या जलावन के लकड़ी ही एक मात्र सहारा होगा। जरूरत है बंद पड़ी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति चालू करने की या पूर्व की तरह घरेलू गैस की आपूर्ति बहाल करने की ताकि घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर मची हाय तोबा पर विराम लगाया जा सकता है। बहरहाल संकट जारी रही तो घरेलू गैस सिलेंडर की कमी से कई होटलों पर ताले लग जाएगी व कई होटल कर्मियों की रोजी रोटी का संकट मंडरा जाएगा । देखना यह है कि केंद्र सरकार इस किल्लत को कैसे दूर करती है या देखने वाली बात होगी।

