टेल्को में शांति समिति की ओर से सामूहिक इफ्तार, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: टेल्को स्थित सबूज कल्याण संघ परिसर में रविवार को टेल्को थाना शांति समिति के तत्वावधान में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी वर्गों और संप्रदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर अफ्तारी की और देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी।
इफ्तार कार्यक्रम में नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील चौधरी, पुलिस मुख्यालय के डीएसपी मनोज ठाकुर, पूर्व डीएसपी संजीव सिंह, टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद और जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
इसके अलावा केंद्रीय शांति समिति के सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, आमिर सोहेल, जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह, मौलाना सैफुल्लाह, ब्रह्मानंद अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एम.एल. अली, डॉ. आदिल रशीद, सबूज कल्याण संघ के सचिव मिथिलेश घोष समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक ही दस्तरखान पर बैठकर इफ्तार किया, जिससे आपसी प्रेम, भाईचारा और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया।

