Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में एनकोर्ड समिति की बैठक, नशा तस्करी रोकने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में एनकोर्ड समिति की बैठक, नशा तस्करी रोकने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में एनकोर्ड समिति की बैठक, नशा तस्करी रोकने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने तथा अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

    बैठक के दौरान संबंधित विभागों से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले में नशा मुक्ति को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। विद्यालयों में छात्रों के बीच नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाने तथा अभिभावकों से नशा सेवन नहीं करने से संबंधित अंडरटेकिंग लेने का भी निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया गया कि नशा सेवन के कारण बीमार होकर इलाज कराने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। इससे क्षेत्रवार स्थिति का आकलन कर लक्षित तरीके से नशा विरोधी अभियान चलाया जा सकेगा।

    सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर-पोस्टर लगाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही ड्रग डी-एडिक्शन से जुड़े टोल फ्री नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर करने को कहा गया।

    बैठक में अवैध शराब, अफीम, गांजा, भांग, सिरप और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने तथा नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में अवैध खनन रोकने को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, सख्त कार्रवाई के निर्देश
    Next Article जामताड़ा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, 21 चालकों के लाइसेंस निलंबित

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.