Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व जल महोत्सव पखवाड़ा पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व जल महोत्सव पखवाड़ा पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व जल महोत्सव पखवाड़ा पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026, “नारी का सम्मान देश का अभिमान” तथा जल महोत्सव पखवाड़ा (8 से 22 मार्च) के अवसर पर एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत शॉल और मोमेंटो देकर किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और आधार हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए किसी भी प्रकार की छेड़खानी, हिंसा या घरेलू विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

    जल महोत्सव पखवाड़ा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए खराब चापाकलों की सूचना संबंधित विभाग को तुरंत दी जाए, ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो। साथ ही जल संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग पर भी जोर दिया गया।

    परियोजना निदेशक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित दिवस है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों, सेविकाओं, सहायिकाओं, जल सहियाओं और अन्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में दिनदहाड़े बैंक डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 15 लाख लूटे, कर्मचारियों को बनाया बंधक
    Next Article एसएसपी की बैठक में बाइक पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने की हिदायत

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    October 17, 2026

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    October 17, 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.