Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में जीवन कौशल शिक्षा पर सेमिनार आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में जीवन कौशल शिक्षा पर सेमिनार आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में जीवन कौशल शिक्षा पर सेमिनार आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    आज 10 मार्च को नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन ( NIEPA ), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित व सीड्स संस्था के द्वारा आयोजित एक दिवसीय सेमिनार “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सन्दर्भ में उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा प्रणाली में जीवन कौशल लागू करने में समस्याएं और चिंताये एक्सएलआरआई के फादर प्रभु सभागार में आयोजित किया गया.

    इस कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ.निधि मिश्रा, फैकल्टी ईन ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर एक्सएलआरआई, डॉ.शुक्ला मोहंती भूतपूर्व वीसी, कोल्हान विश्वविद्यालय के साथ ही socio economic and education development society ( सीड्स ) संस्था की सचिव डॉ.शुभ्रा दिवेदी ने जीवन कौशल शिक्षा महत्ता पर जोर देते हुए इसको लेकर अपने विचार व्यक्त किये.

    इस मौके पर एक्सएलआरआई के फैकल्टी इन ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर सह शिक्षाविद डॉ. निधि मिश्रा ने कहा कि एकेडमिक एक्सीलेंस (शैक्षणिक उत्कृष्टता) को लेकर आज सभी लोग बहुत गंभीर होते है. जीवन कौशल को छोड़ लोग शैक्षणिक उत्कृष्टता पर विशेष रूप से जोर दे रहे है. लेकिन जीवन कौशल को लेकर हमारी सोच बदलने की जरूरत है. क्यों कि जीवन कौशल ज्यादा महत्वपूर्ण है.

    इस मौके पर माैजूद कोल्हान विश्वविद्यालय पूर्व वीसी डॉ. शुक्ला मोहंती ने बताया कि सरकारी स्कूल और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में जीवन कौशल को बढ़ावा देने को लेकर और भी काम करने की जरूरत है. उन स्कूलों के बच्चों को भी इसके बारे में जानकारी देने और जीवन कौशल पर जोर देने की जरूरत है.
    कार्यक्रम में आये पीएमश्री प्लस-2 हाई स्कूल सिमुलडांगा के शिक्षक उमा नाथ सिंह ने कहा कि जीवन को जीने का कौशल है तो आप कुशल है.

    इस कार्यक्रम में सीड्स संस्था की महिला लीडर्स , बीइओ , हेडमास्टरस, टीचर्स, पंचायत प्रतिनिधिगण, एसएमसी , अभिभावक और डीबीएमएस,चिन्मया विद्यालय सहित 13 स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस एकदिवसीय सेमिनार में सभी के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया था जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के अंत में सीड्स संस्था के प्रोग्राम संयोजक महानंद झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में जीवन कौशल शिक्षा पर सेमिनार आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविसर्जन घाट बने बेहतर, सड़क के मुख्य मार्ग से ऑपटिकल तारों का जाल हटाये जिला प्रशासन – अरूण सिंह
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में उठाया सवाल, शारीरिक दक्षता परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.