मानगो अंचल में राजस्व मामलों के निपटारे को लेकर विशेष शिविर, नामांतरण व अभिलेख सुधार के लिए मिलेगा मौका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:मानगो अंचल क्षेत्र में नामांतरण, उत्तराधिकार नामांतरण, अभिलेख सुधार (पंजी-II परिशोधन) और लगान से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर लिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9, 16 और 23 मार्च 2026 को क्रमशः हल्का संख्या 1, 2 और 3 के लिए तहसील कचहरी मानगो में शिविर आयोजित होंगे। इसके बाद 30 मार्च को देवघर पंचायत भवन, 6 अप्रैल को बेलाजुड़ी पंचायत भवन और 13 अप्रैल को दलदली पंचायत भवन में शिविर लगाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त 20 और 27 अप्रैल तथा 4 मई 2026 को पुनः हल्का संख्या 1, 2 और 3 के लिए तहसील कचहरी मानगो में शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 11 मई को देवघर, 18 मई को बेलाजुड़ी और 25 मई को दलदली पंचायत भवन में भी शिविर लगाए जाएंगे।
अंचल अधिकारी ने बताया कि शिविरों में संबंधित हल्का के राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित रहेंगे और प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपने राजस्व संबंधी मामलों का समाधान कराएं।

