विश्व हिन्दू परिषद का नाम लेकर हिंदू समाज को किया जा रहा गुमराह – अजय गुप्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के तुलसी भवन मे 1 मार्च को हुई जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी समिति और विश्व हिन्दू परिषद की संयुक्त बैठक मे शहर मे 18 मार्च को नववर्ष यात्रा और रामनवमी को लेकर सभी रामनवमी अखाडे समिति के साथ सहमति बनी थी जिसमे 27 को नवमी पूजा और 28 को भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया था , अब शहर मे विहिप का नाम लेकर कुछ लोग अलग से केन्द्रीय रामनवमी समिति की बैठकें कर रही है जो कि हिंदू समाज को भ्रम मे डालने का कार्य किया जा रहा जिसे विहिप किसी भी तरह मान्यता नही देती है और न ही विहिप का समर्थन है , विहिप जमशेदपुर महानगर का कोई भी निर्णय विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी , जिलामंत्री चंद्रिका भगत और जिला समिति के द्वारा लिया जाता है, अन्य कोई भी विहिप का सदस्य का निजी निर्णय किसी अन्य संगठन को लेकर विहिप जमशेदपुर महानगर द्वारा मान्य नही है और यह संगठन के नियम के विरुद्ध है इसलिए आपसभी जमशेदपुर वासी और हिंदू समाज भ्रम की स्थिति मे न रहे और ऐसे अफवाह से सावधान रहे ।

