Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हल्दीपोखर बाजार में ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़े गए बाइक चोर, पुलिस के हवाले
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    हल्दीपोखर बाजार में ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़े गए बाइक चोर, पुलिस के हवाले

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर मुख्य बाजार में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से दो संदिग्ध बाइक चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तेंतला निवासी अनिल सरदार की होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शनिवार को हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से चोरी हो गई थी, जिसकी लिखित शिकायत कोवाली थाना में दर्ज कराई गई थी। सोमवार को चोरी गई बाइक का नंबर प्लेट हटाकर दो युवक हल्दीपोखर बाजार पहुंचे। इसी दौरान बाइक मालिक अनिल सरदार और उसके दोस्तों ने मोटरसाइकिल को पहचान लिया और दोनों युवकों को रोककर बाइक के कागजात दिखाने को कहा। लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे उन पर संदेह और गहरा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल हल्दीपोखर टीओपी को सूचना दी और दोनों युवकों को बाइक सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर कोवाली थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम कौशिक गोप और गांव जुड़ी बताया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों युवक नशे की हालत में थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और बाइक चोरी के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से दुर्व्यवहार पर गिरी गाज, एसपी की सख्त कार्रवाई, चार पुलिसकर्मी निलंबित
    Next Article कपाली में पुलिस का सख्त एक्शन: अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान में बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद

    Related Posts

    यूसीएल में बढ़ी औद्योगिक अशांति, डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

    July 19, 2026

    राखा माइंस स्टेशन के आगे स्वर्ण रेखा पुल पर 2 घंटे रुकी स्टील एक्सप्रेस

    July 19, 2026

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीएल में बढ़ी औद्योगिक अशांति, डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

    राखा माइंस स्टेशन के आगे स्वर्ण रेखा पुल पर 2 घंटे रुकी स्टील एक्सप्रेस

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जलजमाव, जाम नाले और बदहाल सड़कों का विधायक पूर्णिमा साहू ने लिया जायजा, स्थायी समाधान की दिशा में अधिकारियों को दिए निर्देश

    सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद एमजीएम के होमगार्ड जवानों का पांच माह का बकाया वेतन कल होगा जारी

    नाला से निकलता है रोजाना 3 सौ से ज्यादा अवैध बालू का हाईवा

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.