Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, सांसद बिद्युत बरण महतो ने टीम इंडिया को दी बधाई
    जमशेदपुर झारखंड

    टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, सांसद बिद्युत बरण महतो ने टीम इंडिया को दी बधाई

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम द्वारा न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर विश्व क्रिकेट में भारत का परचम लहराने पर जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

     

    सांसद श्री महतो ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस आक्रामकता, आत्मविश्वास और अदम्य साहस के साथ खेल का प्रदर्शन किया, उसने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया कि भारत अब हर मैदान में विजेता बनकर उभर रहा है। यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि देश की खेल प्रतिभा, अनुशासन और सामूहिक संकल्प की ऐतिहासिक मिसाल है।

     

    उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों ही क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हर मोर्चे पर मात दी। यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है।

     

    सांसद श्री महतो ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय से पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल है। टीम इंडिया ने विश्व क्रिकेट में भारत की ताकत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगी।

     

    उन्होंने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और देशभर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को इस शानदार और ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह विजय हर भारतीय के दिल में गर्व और उत्साह की नई ऊर्जा भरने वाली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन
    Next Article चांडिल में मां तारा सपोर्टिंग बनी ईसीसी लीजेंड लीग सीजन-4 की चैंपियन

    Related Posts

    झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग

    September 11, 2026

    RC कैंसल और फिटनेस खत्म वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, तुरामडीह माइंस की सुरक्षा पर सवाल

    September 11, 2026

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता : अभय सिंह

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग

    RC कैंसल और फिटनेस खत्म वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, तुरामडीह माइंस की सुरक्षा पर सवाल

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता : अभय सिंह

    अवैध गांजा कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.680 किलो गांजा व 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

    प्रखंडों में लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

    सात सूत्री मांग को लेकर कल्याण पदाधिकारी ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, काली पट्टी बांधकर दी सांकेतिक चेतावनी

    गंगा का जलस्तर घटा लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार, दूध-पानी को तरसे परिवार

    बरौनी रेलवे मैदान में छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला शांतिपूर्ण संपन्न, 1970 से जारी परंपरा

    बैंक कर्मियों की हड़ताल से विभिन्न बैंकों में लटका ताला, ग्राहक लौटे निराश

    बखरी में द्वितीय श्री रानी सती दादी भादो महोत्सव संपन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.